Posts

Showing posts with the label Top hindi story2018




आँखों का धोखा || New Hindi Story

Image
बहुत समय पहले की बात है।  एक गडरिये के पास बहुत सुंदर दिखने वाला एक मेढ़ा था। वह बहुत ही  हटा कट्टा था और उसके सींग मजबूत और घुमावदार थे। उसका पूरा शरीर घनी सुनहरी ऊन से भरा हुआ था वह घूमने का बहुत शौकीन था वह रोज घूमने के लिए गाँव से दूर निकल जाता था। एक दिन वह पास के एक  जंगल में जाकर इधर उधर टहल रहा था। अंधेरा हो जाने पर उसने गांव लौट जाने का फैसला किया। किंतु जल्दी ही उसे इस बात का एहसास हो गया कि वह रास्ता भूल चुका है अब उसके पास जंगल में रहने के अलावा  कोई दूसरा रास्ता नहीं है  वह जंगल में रहने लगा। इससे पहले जंगल के दूसरे पक्ष को ने कभी मेढ़ा नहीं देखा था। इसलिए जंगल के सभी पक्षियों उसे दुश्मन समझ कर उसे दूर भागने लगे सभी उसके बड़े बड़े घुमावदार सींगो और उसके घने बालों वाले शरीर को देख कर बहुत डरते थे।  इस प्रकार वह जंगल में बिना किसी के डर से लापरवाह हो कर अपना जीवन  बिताने लगा। एक दिनों उस  जंगल के राजा शेर ने कुछ दूर से उस      मेढ़ा को देखा। शेर ने अपने पूरे जीवन में ऐसा जीव कभी नहीं देखा था। उसे देखकर वह है...

स्वर्ण हंस || Hindi story

Image
 बहुत समय पहले की बात है। एक धनी राज्य के भव्य किले के अंदर बने सुंदर से तालाब में कुछ हंस रहते थे।राजा उन हंसो से बहुत प्रेम करता था राजा ने उन हंसो के भोजन का इंतज़ाम और सुरक्षा के लिए विशेष रूप से कई सेवक नियुक्त किए हुए थे जो हमेशा उन हंस की देखभाल में लगे रहते थे। वे हंसो की हर ज़रूरत का ध्यान रखते थे और उन्हे खाने के लिए स्वादिष्ट फल और दाने देते थे।   एक दिन अचानक एक स्वर्ण हंस उनके तालाब में आ उतरा उसका पूरा शरीर शुद्ध सोने के पंखों से ढका हुआ था। "देखो-देखो! वह पक्षी शुद्ध सोने का बना है एक हंस ने दूसरे हंस से कहा।  " अरे सचमुच यह कितना सुंदर भी है! इसके सामने तो हम सब कुछ भी नहीं दूसरा हंस बोला।  '' यदि यह इसी तालाब में रहने लगा तो राजा हम सब पर ध्यान देना छोड़ देगा सभी सेवक बस इसी की देखभाल करने लगेंगे। ''  एक हंस ने कहा।  उस स्वर्ण हंस की सुंदरता के बारे में विचार कर सभी हंस मन ही मन उस से ईर्ष्या करने लगे। एक दिन सभी हंस परेशान होकर उस स्वर्ण हंस के पास गए और उस से उस तालाब को छोड़ कर जाने की विनती की।  ...

हंस और कौआ || Hindi Story

Image
बहुत समय पहले की बात है। एक हंस और एक कौआ मे गहरी मित्रता थी। दोनों मित्र एक ऊंचे अंजीर के पेड़ पर रहते थे।  एक दिन की बात है। गर्मी का मौसम था। शरीर जलाता सूरज ठीक सिर पर पहुंच चुका था। एक थका-हारा यात्री सूरज की गर्मी से अपनी रक्षा करने के लिए उसी अंजीर के पेड़ की  छाया मे आकर बैठ गया। पेड़ की छाया मे बैठते ही गर्मी से बेहाल यात्री को नींद आने लगी। वह वही पेड़ के नीचे सो गया। पेड़ की ऊंची डाल पर बैठा शांति से उस यात्री को देख रहा था। जब उसने उस यात्री के चेहरे पर सूर्य की तेज़ किरणें पड़ती देखी तो उसने सोचा कही धूप के कारण उसकी नींद ना टूट जाए। यह सोच कर उदार और भले पक्षी ने अपने पंख फैला दिए। उसके फैले हुए पंखों से टकरा के यात्री के चेहरे पर पड़ने वाली धूप रुक गई। दूसरी ओर कोआ बड़ा ही शरारती था। वह हमेशा दूसरों को तंग करने में लगा रहता था। जब उसने पेड़ के नीचे सोए हुए यात्री को धूप से बचाने वाले हंस को देखा, तो वो शांत ना बैठा। वह उन्हे परेशान करने की तरकीबें सोचने लगा। तभी उसे एक शैतानी सूझी। कौआ यात्री के सिर के ठीक ऊपर वाली डाल पर जा बैठा और मल-त्याग कर...

सुंदरता और उपयोगिता || HINDI STORY

Image
  बहुत समय पहले की बात है। घने जंगल के बीच स्थित नदी के पास एक मोर रहता था।  वह देखने में बहुत सुन्दर था और सभी जीव उसकी सुंदरता देख कर जलते थे।  उसे अपनी सुंदरता पर बहुत घमंड था कि वह प्रतिदिन नदी के पास जाकर नदी के जल में अपनी सुंदर परछाई देखा करता था। साथ ही साथ वह वहां अपनी चोंच से अपने सुंदर पंखो को साफ करने के बाद दूसरे पक्षियों को अपनी सुंदरता दिखाने के लिए बड़े घमंड से चलता था और सबका ध्यान अपनी और खिंचता था। उसका ज्यादातर समय अपने सुंदर पंखों को साफ करने में बीतता था। एक दिन एक सारस नदी के पास आकर रहने लगा। मोर अपनी सुंदरता दिखाने के लिए उसके पास गया। जब मोर उस नए सारस से दोस्ती करने के लिए उस के पास गया, उस समय सारस मछली पकड़ने में लगा हुआ था। '' सुप्रभात, प्रिय महाशय, हमारे वन में तुम्हारा स्वागत है। में तुम्हारा पड़ोसी हूँ,  अपने सुंदर पंखों को फैलाता हुआ मोर बोला। '' सुप्रभात, मोर महाशय, तुम से मिलकर अच्छा लगा।"सारस ने कहा। "बिल्कुल, तुम्हें शानदार सफेद पंखों का वरदान मिला है, पर सिर्फ सादे पंख पाकर तुम्हें केसा मेहसूस होता है?...