Posts

Showing posts with the label new hindi story




बुरी संगत || Hindi story

Image
 आज से बहुत समय पहले किसी गांँव के पास वाले जंगल में एक कौआ  और एक बटेर रहते थे।  दोनों में गहरी मित्रता थी। कौआ बड़ा चतुर था और जब कि बटेर सीधा-साधा।  सर्दी का मौसम था। पेड़ों पर फल ना थे।  चूहे मेंढक और टिड्डे जैसे जीव स्वयं  को गर्मी देने के लिए अपनी रक्षा करने के लिए जमीन के अंदर जा छुपे थे। जंगल में पशु पक्षियों के लिए बहुत थोड़ा सा ही खाने का सामान बचा था।  एक दिन कौआ  और बटेर दोनों बहुत भूखे थे।  दोनों दोनों भोजन की तलाश कर रहे थे।  भोजन की चाह में इधर-उधर घूमते हुए दोनों पास के एक गांव में जा पहुंचे।  वहां उन्होंने एक ग्वाले को अपने सिर पर बर्तन रख कर ले जाते हुए देखा। बर्तन ढका हुआ ना था और दही से भरा हुआ था।  यह देख इधर  हमारा¡ भोजन हमारी ओर आ रहा है      कौआ   बोला।  वहांँ जाने की हिम्मत मत करना।  वह आदमी तुम्हें पकड़ लेगा। बटेर ने   कौआ  से कहा।  दोनों पक्ष आपस में बातचीत कर रहे थे,  इस बीच ग्वाला एक बरगद के पेड़ के नीचे जा...

आँखों का धोखा || New Hindi Story

Image
बहुत समय पहले की बात है।  एक गडरिये के पास बहुत सुंदर दिखने वाला एक मेढ़ा था। वह बहुत ही  हटा कट्टा था और उसके सींग मजबूत और घुमावदार थे। उसका पूरा शरीर घनी सुनहरी ऊन से भरा हुआ था वह घूमने का बहुत शौकीन था वह रोज घूमने के लिए गाँव से दूर निकल जाता था। एक दिन वह पास के एक  जंगल में जाकर इधर उधर टहल रहा था। अंधेरा हो जाने पर उसने गांव लौट जाने का फैसला किया। किंतु जल्दी ही उसे इस बात का एहसास हो गया कि वह रास्ता भूल चुका है अब उसके पास जंगल में रहने के अलावा  कोई दूसरा रास्ता नहीं है  वह जंगल में रहने लगा। इससे पहले जंगल के दूसरे पक्ष को ने कभी मेढ़ा नहीं देखा था। इसलिए जंगल के सभी पक्षियों उसे दुश्मन समझ कर उसे दूर भागने लगे सभी उसके बड़े बड़े घुमावदार सींगो और उसके घने बालों वाले शरीर को देख कर बहुत डरते थे।  इस प्रकार वह जंगल में बिना किसी के डर से लापरवाह हो कर अपना जीवन  बिताने लगा। एक दिनों उस  जंगल के राजा शेर ने कुछ दूर से उस      मेढ़ा को देखा। शेर ने अपने पूरे जीवन में ऐसा जीव कभी नहीं देखा था। उसे देखकर वह है...

स्वर्ण हंस || Hindi story

Image
 बहुत समय पहले की बात है। एक धनी राज्य के भव्य किले के अंदर बने सुंदर से तालाब में कुछ हंस रहते थे।राजा उन हंसो से बहुत प्रेम करता था राजा ने उन हंसो के भोजन का इंतज़ाम और सुरक्षा के लिए विशेष रूप से कई सेवक नियुक्त किए हुए थे जो हमेशा उन हंस की देखभाल में लगे रहते थे। वे हंसो की हर ज़रूरत का ध्यान रखते थे और उन्हे खाने के लिए स्वादिष्ट फल और दाने देते थे।   एक दिन अचानक एक स्वर्ण हंस उनके तालाब में आ उतरा उसका पूरा शरीर शुद्ध सोने के पंखों से ढका हुआ था। "देखो-देखो! वह पक्षी शुद्ध सोने का बना है एक हंस ने दूसरे हंस से कहा।  " अरे सचमुच यह कितना सुंदर भी है! इसके सामने तो हम सब कुछ भी नहीं दूसरा हंस बोला।  '' यदि यह इसी तालाब में रहने लगा तो राजा हम सब पर ध्यान देना छोड़ देगा सभी सेवक बस इसी की देखभाल करने लगेंगे। ''  एक हंस ने कहा।  उस स्वर्ण हंस की सुंदरता के बारे में विचार कर सभी हंस मन ही मन उस से ईर्ष्या करने लगे। एक दिन सभी हंस परेशान होकर उस स्वर्ण हंस के पास गए और उस से उस तालाब को छोड़ कर जाने की विनती की।  ...

हंस और कौआ || Hindi Story

Image
बहुत समय पहले की बात है। एक हंस और एक कौआ मे गहरी मित्रता थी। दोनों मित्र एक ऊंचे अंजीर के पेड़ पर रहते थे।  एक दिन की बात है। गर्मी का मौसम था। शरीर जलाता सूरज ठीक सिर पर पहुंच चुका था। एक थका-हारा यात्री सूरज की गर्मी से अपनी रक्षा करने के लिए उसी अंजीर के पेड़ की  छाया मे आकर बैठ गया। पेड़ की छाया मे बैठते ही गर्मी से बेहाल यात्री को नींद आने लगी। वह वही पेड़ के नीचे सो गया। पेड़ की ऊंची डाल पर बैठा शांति से उस यात्री को देख रहा था। जब उसने उस यात्री के चेहरे पर सूर्य की तेज़ किरणें पड़ती देखी तो उसने सोचा कही धूप के कारण उसकी नींद ना टूट जाए। यह सोच कर उदार और भले पक्षी ने अपने पंख फैला दिए। उसके फैले हुए पंखों से टकरा के यात्री के चेहरे पर पड़ने वाली धूप रुक गई। दूसरी ओर कोआ बड़ा ही शरारती था। वह हमेशा दूसरों को तंग करने में लगा रहता था। जब उसने पेड़ के नीचे सोए हुए यात्री को धूप से बचाने वाले हंस को देखा, तो वो शांत ना बैठा। वह उन्हे परेशान करने की तरकीबें सोचने लगा। तभी उसे एक शैतानी सूझी। कौआ यात्री के सिर के ठीक ऊपर वाली डाल पर जा बैठा और मल-त्याग कर...

हमें बर्तमान में जीना चाहिए || Hindi story

Image
 बहुत समय पहले की बात है। एक बार एक शिकारी जंगल में एक हिरन की खोज कर रहा था। इसी बीच उसकी नज़र नर्म नर्म स्वादिष्ट घास चरते हिरनो के एक झुंड पर पड़ी। उसने एक मोटे ताजे हिरन पर बाण से निशाना लगाया। बाण लगते ही हिरन गिर पड़ा और उसकी मृत्यु हो गई। यह देख सभी हिरन तेजी से वहाँ से भाग गए। उसी समय एक बनैला सुअर वहांँ से गुजर रहा था। शिकारी ने उसे भी अपना शिकार बनाने का फैसला किया और उस पर बाण चलाया। तीर लगते ही दर्द से चीखते हुए सुअर ने खुॅखार होकर शिकारी पर हमला बोल दिया। खून से लथपथ सुअर ने अपने शरीर में बची पूरी ताकत से शिकारी के पेट में अपने सिर से वार किया और अपने तेज दाॅतों से उसका पेट  फाड़ डाला। इस प्रकार शिकारी और बनैले सुअर, दोनों की मृत्यु हो गई। कुछ समय बाद, एक सियार वहां से गुजरा। तबी उसने एक मृत हिरण, एक मृत सुअर ओर एक मृत आदमी को भूमि पर पड़े देखा। अहा! आज तो मुझे लाजवाब भोजन खाने को मिलेगा। यह सोच कर वह मृत आदमी की तरफ बढा। मैंने आज तक मनुष्य का मास नहीं चखा है। आज पहली बार मै एक मनुष्य के बड़े हिस्से को खाऊँगा, उसके बाद बनौले सुअर एवं हिरन का मास चखू...